उत्तर प्रदेश में कई सालों से माफिया का राज था, जनता सपा और बसपा के गुर्गो को पहचान चुकी है : Yogi Adityanath - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश में कई सालों से माफिया का राज था, जनता सपा और बसपा के गुर्गो को पहचान चुकी है : Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सोनभद्र जिले के दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते

उत्तर प्रदेश की राजनीति अपनी चरम शिखर पर पहुंच चुकी है क्योंकि इस राज्य में 7 मार्च को अंतिम चुनाव होने वाला हैं। राज्य के अलग-अलग पार्टी के नेता उत्तर प्रदेश की आम जनता को संबोधित करने के लिए राजनीतिक रणनीति का प्रयोग कर रही हैं। चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औपचारिक तौर से कहा है कि राज्य की विकास की गति को भाजपा ने पूरा कर दिखाया है लेकिन इतने सालों से इस राज्य में गुंडों की सरकार थी और यहां की आम जनता को हमेशा डर के ही रहना पड़ता था हालांकि उत्तर प्रदेश का जनता अब विकास की सरकार को राज्य में बनाना चाहती है जिससे की इन गुडों का राज्य से पूरी तरह से सफाया हो जाएं 
राज्य मेें कई सालों से विकास कार्य रूका हुआ था
हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में विकास कार्य रुका हुआ था। बिजली आती नहीं थी। माफिया गरीबों को सताते थे। गरीबों, वनवासियों और आदिवासियों को मिलने वाला राशन सपा के गुर्गे और बसपा का हाथी खा जाता था। जबकि अब यूपी में सभी को बिना किसी भेदभाव के बिजली मिल रही है, राशन मिल रहा है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज और विकास के कार्य हो रहे हैं। योगी ने कहा कि सोनभद्र जनपद का जन-जन राष्ट्रवादी विचारों से भरा हुआ है। यहां की जनता माफियावादियों और घोर परिवारवादियों को ढंग से पहचान चुकी है। यह दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने सपा और बसपा सरकार की नाकामियों का विस्तार से जिक्र किया।
विपक्ष की सरकार में खाद्यान्न घोटाला
जानकारी के मुताबिक,  मुख्यमंत्री ने कहा विपक्ष की सरकार में खाद्यान्न घोटाला होता था। गरीबों का राशन हड़प लिया जाता था। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद माफिया जेल में हैं। अब बिना भेदभाव के सभी को बिजली मिलती, राशन मिलता है। लोगों को फ्री इलाज, फ्री टेस्ट की सुविधा मिली हुई है और फ्री वैक्सीन लग रही है। भाजपा और सपा बसपा की कार्य प्रणाली का यहीं फर्क है। हमारा प्रयास है कि हर गरीब को घर मिले, उसके घर में शौचालय बने, सबको शुद्ध पेयजल मिले, हर खेत को पानी मिले।
सरकार ने लगाया विपक्ष पर आरोप
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने  कहा कि हमने हर घर जल योजना के तहत लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और सोनभद्र में लोगों के इलाज के लिए मेडिकल कालेज की व्यवस्था कर दी है। और सरकार बनने पर जिन अनुसूचित जाति जनजाति तथा वनवासियों और आदिवासियों को आवास नहीं मिला है, उन्हें आवास मुहैया करवाएंगे।
बसपा गरीबो को सताती थी
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सपा बसपा सरकार में जो माफिया गरीबों को सताते थे, उनके लिए बुलडोजर तैयार है। हमारा बुलडोजर विकास करता है और माफिया को भी ठिकाने लगाता है। प्रदेश हित में इस बुलडोजर को चलाने के लिए दमदार सरकार की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि राज्य में फिर से भाजपा सरकार बनने पर सरकार गरीबों के कल्याण के कई अन्य कार्य करेगी। 10 मार्च के बाद उज्जवला योजना के सभी लाभार्थी को होली और दिवाली में एक-एक गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। बेटी के जन्म पर हम 25 हजार रुपए देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।