Uttar Pradesh: गोरखपुर में दो महिलाओं पर दिन दहाड़े हमला, एक की मौके पर मौत, दूसरी की हालात गंभीर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Uttar Pradesh: गोरखपुर में दो महिलाओं पर दिन दहाड़े हमला, एक की मौके पर मौत, दूसरी की हालात गंभीर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रविवार को चौंका देने वाला मामला सामने आया है। बता दें सुबह-सुबह दो

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रविवार को चौंका देने वाला मामला सामने आया है। बता दें सुबह-सुबह दो महिलाओं पर हथौड़े और चाकू से हमला किया गया। इनमें एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मारी गई महिला उषा देवी (उम्र 45 वर्ष), सुनेकेशा देवी (उम्र 60 वर्ष) के साथ सुबह सात बजे गांव के बाहर बनी मजार और उसके पास स्थित पूजा स्‍थल के लिए निकली थीं। 
पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना एक हथौड़ा और चाकू बरामद किया
आपको बता दें चौरीचौरा क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में यह वारदात हुई है। पुलिस के मुताबिक गांव की उषा देवी ने ही गांव के बाहर मजार और पूजा स्थल बनवाया था। बताया जा रहा है कि वहां झाड़-फूंक होती थी। रविवार की सुबह उषा देवी अपने गांव में रिश्तेदारी में आई थीं। वह खजनी के छपिया निवासी सुनकेशा देवी के साथ सुबह सात बजे मजार पर गई थी। सुबह आठ बजे गांव के लोगों ने उन्हें खून में लथपथ हाल में पाया। सूचना पर पहुंची चौरी चौरा पुलिस ने दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उषा देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुनेकेशा देवी की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। डाक्टरों के मुताबिक दोनों महिलाओं के सिर पर हथौड़े से प्रहार किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना एक हथौड़ा और चाकू बरामद किया है। 
एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने कहा…..
दरअसल, सुनकेशा देवी की उषा देवी की पट्टीदारी में रिश्‍तेदारी है। लड़के की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया है पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना के वक्त ग्रामीणों ने एक बाइक सवार को उस इलाके में देखा था। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने कहा है कि हत्या के हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।