उत्तर प्रदेश : प्रयागराज में दुखद दुर्घटना, बिजली के पोल से टकराई कार, बच्चे समेत 5 की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश : प्रयागराज में दुखद दुर्घटना, बिजली के पोल से टकराई कार, बच्चे समेत 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गुरुवार को सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बच्चा और 04

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गुरुवार को सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बच्चा और 04 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में हुयी जनहानि पर शोक प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल घायलों के उपचार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
5 अन्य गंभीर रुप से घायल
पुलिस के अनुसार यह हादसा आज सुबह करीब 07 बजे प्रयागराज में वाराणसी मार्ग पर हंडिया टोल प्लाजा के पास हुआ। इसमें की ओर जा रही एक टवेरा गाड़ अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में 04 महिलाओं और 1 बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि 05 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। मौके पर हंडिया थाना की पुलिस टीम ने पहुंच कर राहत एवं बचाव अभियान शुरु कराने के बाद घायलों को अस्पताल भिजवाया।
प्रयागराज से चलकर विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे
गाड़ में सवार सभी लोग ग्राम सराय लाल शिवगढ़ थाना सोरांव जिला प्रयागराज से चलकर विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। मृतकों में रेखा पत्नी संजय अग्रहरि उम, 45 वर्ष, रेखा पत्नी रमेश उम, 32 वर्ष, कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय श्यामलाल उम, 70 वर्ष, कविता पत्नी स्वर्गीय दिनेश उम, 36 वर्ष और कुमारी ओजस उम, 01 वर्ष शामिल हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने इस सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश 
मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ, स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।