उत्तर प्रदेश : चाइनीज मांझे से कटा गला, युवक अस्पताल में भर्ती - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश : चाइनीज मांझे से कटा गला, युवक अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश से एक दर्दनाक हादसे की ख़बर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, पीलीभीत में

उत्तर प्रदेश से एक दर्दनाक हादसे की ख़बर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, पीलीभीत में पतंग उड़ाने वाले चाइनीज मांझे से एक युवक का गला कट गया है। आननफानन में युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार, गले पर गहरे घाव होने की वज़ह से टांके भी लगाए गए हैं। पीड़ित राज करण को उसके परिवार के सदस्यों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे घाव पर चार टांके लगे हैं। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर एक शिकायत अपलोड की और जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को लिखित शिकायत दर्ज कराई।
चीनी मांझा पर प्रतिबंध का आदेश दिया गया था : वकील

1675930428 manjha1

पीलीभीत के एक वरिष्ठ वकील अश्विनी अग्निहोत्री ने कहा कि, एनजीटी ने 11 जुलाई, 2017 को देश भर में नायलॉन या सिंथेटिक सामग्री से बने पतंग उड़ाने वाले धागों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इससे पहले 19 नवंबर 2015 को, इलाहाबाद हाई कोर्ट की एक खंडपीठ ने यूपी सरकार को राज्य में चीनी मांझा पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। बाद में 2017 में, राज्य के सभी जिलाधिकारियों को उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करने का निर्देश दिया गया था।
चाइनीज मांझा की तलाशी व जब्ती अभियान चालू है 

1675930666 manjha2

सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन ने चाइनीज मांझा की तलाशी व जब्ती अभियान चलाया है। पीलीभीत कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ नरेश त्यागी ने कहा कि प्रतिबंधित मांझा बेचने या स्टॉक करते हुए पकड़े गए किसी भी व्यक्ति पर मामला दर्ज किया जा सकता है। इस बीच, प्रतिबंधित होने और कई लोगों के घायल होने के बावजूद मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।