उत्तर प्रदेश : महिला को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश : महिला को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला

उन्होंने बताया कि हमले में पांच लोग घायल हुए हैं। आरोपी निज़ाम और उसके लड़के रियाज़ को गिरफ्तार

यहां औराई थाना क्षेत्र में लड़कियों से छेड़खानी का विरोध करने पर कुछ लोगों ने लाठियों से लड़की के परिवार पर हमला कर दिया और एक महिला की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक राजेश एस. ने बुधवार को बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। 
उन्होंने बताया कि औरंगाबाद गांव में मुदस्सिर की लड़कियों से वहीं के कुछ लड़के छेड़खानी करते रहते थे। गत मंगलवार की रात को भी छींटाकशी करने का मुदस्सिर ने विरोध किया तो आफताब, माहताब, निज़ाम और रियाज़ ने मुदस्सिर के घर में घुसकर पूरे परिवार पर लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमले में मुदस्सिर की पत्नी बिलकीस (45) के सिर पर कई लाठियां लगने वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे वाराणसी के लिए रेफर किया गया, जहाँ बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। 
उन्होंने बताया कि हमले में पांच लोग घायल हुए हैं। आरोपी निज़ाम और उसके लड़के रियाज़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तनाव के चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।