उत्तर प्रदेश : दिवाली-छठ के मौके पर माहौल खराब करने पर होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी का आदेश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश : दिवाली-छठ के मौके पर माहौल खराब करने पर होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी का आदेश

देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिवाली व छठ का त्योहार आने वाला है।सभी पर्वों पर स्थानीय जरूरतों को देखते हुए सभी इंतजाम किए जाए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के खिलाफ बयान जारी करने वालों के साथ जीरो टॉलरेंस के साथ कड़ाई से पेश आने और माहौल खराब करने पर कार्रवाई करने के आदेश  दिए।
त्योहारों में लोगों का अधिक उल्लास होना स्वाभाविक
मुख्यमंत्री ने बताया कि आने वाले दिनों में दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई-दूज, देवोत्थान एकादशी, अयोध्या दीपोत्सव, वाराणसी देव दीपावली और छठ महापर्व जैसे त्योहार आने वाले है। लगभग अब ढाई साल के बाद स्थिति सामान्य हुई है, इस बार लोगों में त्योहारों में अधिक उल्लास होना स्वाभाविक है।कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है। इसी वजह से लगातार सतर्क व सावधान रहना होगा। धार्मिक परंपरा व आस्था को सम्मान दें। प्रतिमा विसर्जन के लिए नदियों के स्थान पर तालाबों के प्रयोग के लिए लोगों को जागरूक करें। 
पुलिसलिस बल की सक्रियता बनी रहे
साथ ही दिवाली पर जहां पटाखों को खरीदने व बेचने के लिए दुकानों पर फायर टेंडर के पर्याप्त इंतजाम किए जाए। और पुलिस बल की सक्रियता बनी रहे। ये भी ध्यान रखना है कि पटाखों की दुकान खुले स्थानों पर हो। इन्हें लाइसेंस समय से जारी कर दिया जाए। पर्यावरण और हम सभी के स्वास्थ्य की दृष्टि से अति संवेदनशील पटाखों के क्रय-विक्रय को हतोत्साहित किया जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।