उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में खड़े ट्रक से स्कार्पियो की टक्कर, पांच लोगों की मौत, अन्य छह घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में खड़े ट्रक से स्कार्पियो की टक्कर, पांच लोगों की मौत, अन्य छह घायल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में खड़े ट्रक से स्कार्पियो की टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में खड़े ट्रक से स्कार्पियो की टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए हैं। घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने दु:ख जताया है और घायलों के उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देष दिए हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुलंदशहर मेरठ हाइवे में एक स्कार्पियो में सवार सभी लोग केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। वहीं सड़क पर एक खराब ट्रक खड़ा था, जिससे इनकी टक्कर हो गई। 
पीड़ित परिवार में कोहराम
इस हादसे में पांच लोगों की मौत और छह घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। हादसे के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश 
घटना पर यूपी के मुख्यमंत्री ने जनपद बुलंदशहर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है। वहीं, घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।