उत्तर प्रदेश : लड़की का पीछा करने पर आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश : लड़की का पीछा करने पर आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कथित रूप से एक लड़की का पीछा करने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कथित रूप से एक लड़की का पीछा करने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि मामले में पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है। 
पुलिस के अनुसार, मामला शनिवार सुबह करवाड़ा गांव का है। पिता और पुत्र ने आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या कर दी क्योंकि वह कथित रूप से आरोपी की बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था और उसका पीछा करता था। मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक यादव ने कहा कि आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उन्होंने कहा कि हरसौली गांव के जंगल वाले इलाके से शव बरामद कर लिया गया है। 

अयोध्या विवाद में सुन्नी वक्फ बोर्ड और निर्वाणी अखाड़े ने सुप्रीम कोर्ट के मध्यस्थता पैनल को लिखा पत्र

पंकज शनिवार सुबह घर से मोटरसाइकिल से अपने दोस्त सोनू के साथ निकल गया था। जिसके बाद उसे एक कॉल आया और उसने सोनू को लौट जाने के लिए कहा और कहा कि वह बाद में लौटेगा। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। 
पुलिस ने उस स्थान पर खून के कुछ दाग देखे, जहां उसने सोनू को लौटने को कहा था। बाद में पंकज का शव जंगल से बरामद कर लिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।