उत्तर प्रदेश : जालौन में सड़क हादसा, 4 की मौत, 4 घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश : जालौन में सड़क हादसा, 4 की मौत, 4 घायल

जलौन जिले में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे

उत्तर प्रदेश के जलौन जिले में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। क्षेत्राधिकारी (सीओ) संतोष कुमार ने कहा कि हादसा जालौन जिले के डकोर थाना क्षेत्र के मोहम्दाबाद के पास हुआ।
एक डंपर ने वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गयी, जबकि वैन में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वैन में दूल्हा-दुल्हन भी सवार थे, जो कि शादी के बाद पहली बार मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थे।
हादसे में दूल्हा और एक बच्ची समेत दो अन्य लोगों की जान चली गई, जबकि दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग कालपी के तरी उल्लाह मोहल्ले के रहने वाले हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।