उत्तर प्रदेश : अब अलीगढ़ के घरों में आई दरारें, जांच करेगी नगर निगम, दहशत का माहौल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश : अब अलीगढ़ के घरों में आई दरारें, जांच करेगी नगर निगम, दहशत का माहौल

जोशीमठ में भयानक तबाही के बाद अब अलीगढ़ से भी घरों में दरार की समस्याएं सामने आई है,

जोशीमठ में भयानक तबाही के बाद अब अलीगढ़ से भी घरों में दरार की समस्याएं सामने आई है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड भयानक आपदा से जूझ रहा है, लोग अपने घरों को छोड़ने पर मज़बूर हैं। जानकारी के मुताबिक़, अब अलीगढ़ के कई घरों में भी दरारें आनी शुरू हो गई हैं। अलीगढ़ नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा, ‘हम अपनी टीम भेजेंगे और जांच की जाएगी कि ऐसा क्यों हुआ।’
स्मार्ट सिटी योजना के कारण दरारें आ रही हैं
स्थानीय लोगों के अनुसार सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई गई थी, जो अब कथित तौर पर लीक हो रही है, जिससे दरारें आ रही हैं। कंवरीगंज क्षेत्र के घरों में दरारें और रिसाव की सूचना मिली है। स्थानीय निवासी मंसूर अली ने कहा, 3-4 दिन हो गए हैं। हमने विभाग को इसके बारे में सूचित किया है, लेकिन अभी तक कोई सहायता प्रदान नहीं की गई है।
सैकड़ों घरों में आई दरारें
बता दें, इस महीने की शुरूआत में सैकड़ों घरों में दरारें पड़नी शुरू हो गई थीं। कई परिवारों को निकाला गया है। कई लोगों को अस्थायी राहत केंद्रों या किराए के आवास में जाने का निर्देश दिया गया। क्षेत्र में 86 घर असुरक्षित क्षेत्र के रूप में चिन्हित हैं। जोशीमठ जिला प्रशासन ने डूबते शहर में रहने के लिए असुरक्षित घरों पर रेड क्रॉस के निशान लगा दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।