उत्तर प्रदेश : हमीरपुर में बाढ़ से 28 गांव जलमग्न और 427 परिवार हुए बेघर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश : हमीरपुर में बाढ़ से 28 गांव जलमग्न और 427 परिवार हुए बेघर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा और यमुना नदी में बाढ़ आने से 28 गांव पूरी तरह

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा और यमुना नदी में बाढ़ आने से 28 गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं और अन्य 61 गांव इसकी चपेट में आ गए हैं। यहां 427 परिवारों के 2,052 लोग राहत शिविर में रहकर गुजर कर रहे हैं। 
मौदहा बांध के जेई ए.के. निरंजन ने रविवार को बताया, ‘जिले में बेतवा और यमुना नदी में भीषण बाढ़ में 28 गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं जबकि अन्य 61 गांव पानी से घिरे हुए हैं। इन गांवों के 427 परिवारों के 2,052 लोग बेघर हो गए हैं और कुछेछा डिग्री कॉलेज में बनाए गए राहत शिविर में ठहरे हुए हैं।
1569133639 hamirpur

इसके अलावा कुछ बेघर परिवार राठ तिराहा और डिग्गी पुल के ऊपर राजमार्ग के फुटपाथ पर बरसाती की पन्नी से आशियाना बनाए हैं।” उन्होंने बताया, “बेतवा नदी का जलस्तर 106.33 मीटर और यमुना नदी का जलस्तर 106.780 मीटर था, जो खतरे के निशान से ज्यादा है। हालांकि, दोनों नदियां धीरे-धीरे उतर रही हैं।”
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया, “राहत शिविरों में लोगों के बीच पर्याप्त मात्रा में राहत सामाग्री बांटी जा रही है। बाढ़ समाप्त होने पर नुकसान का आकलन करवा कर सभी पीड़ितों को सरकारी मदद दी जाएगी।” बलोच, सिंधी और 

पख्तून समूहों को PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप से मदद की आस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।