उत्तर प्रदेश : आगरा के आर मधुराज अस्पताल में आग लगने से मचा हड़कंप, डॉक्टर समेत 3 लोगों की गई जान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश : आगरा के आर मधुराज अस्पताल में आग लगने से मचा हड़कंप, डॉक्टर समेत 3 लोगों की गई जान

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। आगरा जिले में आर मधुराज हॉस्पिटल में बुधवार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। आगरा के आर मधुराज हॉस्पिटल में बुधवार को सुबह भीषण आग लग गई।आग लगते ही पूरे अस्पताल में अफरा- तफरी मच गई। सभी लोग इधर- उधर भागने लगे। आग लगने की वजह से डॉक्टर समेत 3 लोगों की मौत हो गई। घघटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई 
 आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी 
आपको बता दे कि आर मुधराज अस्पताल में पहली मंजिल पर एक कमरे में रखे फोम के गद्​दों में आग लग गयी थी। अस्पातल संचालक के पिता गोपीचंद और लवी ने सुबह पांच बजे देखा कि एक कमरे में आग लग गई है। पता चलते ही उन दोनों ने गद्​दों को बाहर निकालने की कोशिश की।अब तो आग की वजह से धुंआ अंदर की तरफ पहुंच गया था। इसी बीच डॉक्टर राजन ने अंदर का गेट बंद कर लिया था और वह अपने पूरे परिवार के साथ अंदर ही फंस गए। धीरे- धीरे कर धुंआ पूरे अस्पताल में फैल गया गया। इसके बाद चार मरीजों को अस्पातल से बाहर निकाल कर दूसरे अस्पातल में भर्ती करवाया गया। जब तक दमकलकर्मी वहां पहुंचे , तब तक बहुत देर हो चुकी थी। राजन और दो बच्चों की मौत हो चुकी थी। लवी का इलाज अस्पताल में चल रहा  है।  
मरीजों को बचा कर दूसरे अस्पातल में किया भर्ती 
मामला काफी ज्यादा गंभीर है, लेकिन कई लोगों को बचा लिया गया है। आग लगने के बाद एक-एक कर लोग खुद ही वहां से भागने लगे और मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आग लगने के दौरान डॉक्टर समेत 3 तीन लोगों की मौत हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।