उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले अचिंता शेउली को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
शेउली ने पुरुषों के 73 किग्रा भार वर्ग में नये रिकॉर्ड के साथ देश को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। पश्चिम बंगाल के 21 वर्ष के शेउली ने स्नैच में 143 किलो वजन उठाया जो राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड है।
उन्होंने क्लीन एवं जर्क में 170 किलो समेत कुल 313 किलो वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
उन्होंने क्लीन एवं जर्क में 170 किलो समेत कुल 313 किलो वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
Koo Appश्री अचिंता शेउली जी को #CommonwealthGames2022 की भारोत्तोलन प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने की ढेरों बधाई। ’युवा शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ को चरितार्थ करती आपकी विजय नवांकुर खिलाड़ियों में साहस, ध्येयनिष्ठा और लगनशीलता का भरपूर संचार करेगी। आपको उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।– Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 1 Aug 2022
सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री ने शेउली को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि शेउली ने अपनी प्रतिभा, लगन और परिश्रम के बल पर बेहतरीन प्रदर्शन करके देश का मान बढ़ाया है।योगी ने कहा कि शेउली की इस उत्कृष्ट उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित है। इस उपलब्धि से युवा पीढ़ी को निश्चित तौर पर प्रेरणा मिलेगी।