उत्तर प्रदेश : फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़, FIR दर्ज़ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश : फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़, FIR दर्ज़

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत यहां लगाए गए होर्डिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को विरूपित

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत यहां लगाए गए होर्डिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को विरूपित करने के मामले में शनिवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी रवि रंजन ने बताया कि नगर निगम द्वारा लगाए गए तीन होर्डिंग से मुख्यमंत्री की तस्वीर हटाई गई है। उन्होंने बताया कि दो प्रथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है।
छह स्थानों पर होर्डिंग विरूपित
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और होर्डिंग को बदला जा रहा है। पुलिस ने बताया कि होर्डिंग क्षतिग्रस्त करने वालों की पहचान करने के लिए नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला अध्यक्ष राकेश शंखवार ने दावा किया कि छह स्थानों पर होर्डिंग विरूपित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।