Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी मुख्यालय के सामने बनी ‘अवैध’ दुकानों पर चला बुलडोजर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी मुख्यालय के सामने बनी ‘अवैध’ दुकानों पर चला बुलडोजर

राज्य की मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्यालय के सामने स्थित कुछ अस्थायी ‘अवैध’ दुकानों को

उत्तर प्रदेश सरकार अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त रूख अपना रहीं है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्यालय के सामने स्थित कुछ अस्थायी ‘अवैध’ दुकानों को नगर निगम के दल ने बुधवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया।
यातायात जाम की स्थिति होती थी उत्पन्न 
नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विक्रमादित्य मार्ग पर सपा दफ्तर के सामने बनीं अस्थायी दुकानें अवैध रूप से स्थापित की गई थीं जिन्हें हटाने के लिए छह महीने पहले से नोटिस भेजे जा रहे थे। अधिकारी ने कहा कि नोटिस के बाद भी दुकानों को नहीं हटाए जाने पर बुधवार को ‘नियमित कार्रवाई’ के दौरान उन्हें बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया था और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले उसका ऐलान भी कराया गया था। अधिकारी के अनुसार वो दुकानें रेलवे के अधिकारियों के बंगलों के ठीक सामने बनाई गई थीं जिनकी वजह से अक्सर वहां यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न होती थी। गौरतलब है कि ढहायी गई दुकानों पर समाजवादी पार्टी के झंडे, बैनर, पोस्टर और प्रचार सामग्री इत्यादि बेची जाती थी और ये दुकानें वर्ष 2001 से यहां चल रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।