उत्तर प्रदेश : संतकबीरनगर में लड़का-लड़की के शव पेड़ से लटके मिले, पुलिस की जांच शुरु - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश : संतकबीरनगर में लड़का-लड़की के शव पेड़ से लटके मिले, पुलिस की जांच शुरु

उत्तर प्रदेश में जुर्म थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।एक के बाद एक ऐसी दिलदहलाने वाली

उत्तर प्रदेश में जुर्म थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।एक के बाद एक ऐसी दिलदहलाने वाली घटना सामने आ जाती है।सोमवार को सुबह ही प्रदेश के संत-कबीर नगर में एक लड़का-लड़की के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के शव पेड़ से लटके हुए संदिग्ध हालत में मिले। मामले की सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत जांच शुरु कर दी और दोनों ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले में तेजी से कार्रवाही शुरु कर दी।जिले के सदर कोतवाली इलाके के तमेश्वरनाथ पुलिस चौकी स्थित रामपुर गांव का यह मामला है। 
पुलिस मामले में अभी छानबीन कर कर है। ऐसे मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है।  मामले एक के बाद एक सामने आ रहे है। दोनों ही एक ही गांव के रहने वाले थे।थोड़े समय पहले ही लखीमपुर में दो दलित बहनों का मामला सामने आया था। दोनों के ही शव खेत में से मिले थे, पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि दोनों ही लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया था और उनकी हत्या कर दी गई।      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।