उत्तर प्रदेश : चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए बीजेपी की राज्य कार्यकारिणी की होगी बैठक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश : चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए बीजेपी की राज्य कार्यकारिणी की होगी बैठक

लखनऊ में एक दिवसीय भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया है। जानकारी के अनुसार, भाजपा

आज लखनऊ में एक दिवसीय भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया है। जानकारी के अनुसार, भाजपा 2024 के लोक सभा चुनाव के लिए केंद्र में योजनाओं को लागु करने की रणनीति बनाएगी तथा उस पर चर्चा करेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य कार्यकारिणी की बैठक के पहले सत्र में मुख्य अतिथि होंगे। बैठक में राज्य और पार्टी के केंद्रीय निकाय से 700 से अधिक प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारियों और उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी के विभिन्न विंग के जिलाध्यक्षों व प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है।
राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी
पार्टी प्रवक्ता के अनुसार एक राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी, जिसमें पार्टी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों की सराहना करेगी। पार्टी पिछले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत के लिए मोदी और योगी के नेतृत्व को भी बधाई देगी। आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में कुछ निर्देश दिए जा सकते हैं
एक पदाधिकार ने कहा, पार्टी के सामने उन लोकसभा सीटों को जीतने की चुनौती है, जो वह 2019 में हार गई थी। इस तरह के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चल रही लोकसभा प्रवास योजना की प्रगति पर बैठक में चर्चा होने की संभावना है। पार्टी के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा, जैसा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा हुई, पार्टी की शाखाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों में जन संपर्क कार्यक्रम चलाना है। बैठक में इस संबंध में कुछ निर्देश दिए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।