उत्तर प्रदेश : इलाज़ के दौरान पेट में छोड़ी पट्टी, महिला की मौत, डॉक्टर के ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश : इलाज़ के दौरान पेट में छोड़ी पट्टी, महिला की मौत, डॉक्टर के ख़िलाफ़ मामला दर्ज़

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, एक निजी अस्पताल में

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, एक निजी अस्पताल में डॉक्टर के लापरवाही की वजह से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने, महिला डॉक्टर पर पेट में पट्टी छोड़ने का आरोप लगाते हुए उसके ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ कराया है। जानकारी के अनुसार, अमरोहा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंघल ने कहा कि मामले की जांच के लिए जिले की तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। मृतक महिला के पति की तहरीर पर डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
पेट के अंदर पट्टी का एक हिस्सा छोड़ दिया
दो बच्चों की मां राधा की शुक्रवार को मौत हो गई थी। उसके परिवार ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने उसके पेट के अंदर पट्टी का एक हिस्सा छोड़ दिया। मृतक महिला के पति महेंद्र सैनी ने कहा कि वह अपनी पत्नी को एक निजी अस्पताल में ले गए जहां करीब एक महीने पहले उसकी सर्जरी हुई।
ऑपरेशन के बाद भी उसे राहत नहीं मिली 
अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन के बाद भी उसे राहत नहीं मिली और वह वापस उसी अस्पताल में चली गई। हालांकि, कुछ दिनों के बाद भी जब कोई राहत नहीं मिली, तो उसके परिजन उसे बिजनौर के एक अन्य निजी अस्पताल में ले गए, जहां सीटी स्कैन किया गया। परिवार का आरोप है कि पेट में पट्टी दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।