उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को सहारनपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को सहारनपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी (बृहस्पतिवार)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी (बृहस्पतिवार) को सहारनपुर के रिमाउंड डिपो के भर्ती ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
10 फरवरी को सुबह सात बजे से लेकर रात 10 बजे तक
सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर उक्त भर्ती ग्राउड की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी ने संभाल ली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए 10 फरवरी को सुबह सात बजे से लेकर रात 10 बजे तक पूरे जिले में पंतगबाजी पर पूर्ण रोक रहेगी। सिंह ने बताया कि यह पाबंदी ड्रोन पर भी लागू रहेगी।
14 फरवरी को पंजाब के जालंधर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे
वही, प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी 14 फरवरी को पंजाब के जालंधर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आज यहां यह जानकारी दी गई। श्री मोदी पंजाब की जनIता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रुबरु होंगे तथा अपराह्न दो बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
ज्ञातव्य है कि श्री मोदी को उस दिन वर्चुअल रैली को संबोधित करना था जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। अब श्री मोदी पंजाब आकर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा का पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस तथा अकाली दल (ढींढसा गुट ) के साथ गठबंधन है जिसमें भाजपा 65,पंजाब लोक कांग्रेस 37 और पंद्रह सीटों पर ढींडसा गुट चुनाव लड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।