उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने 28 उम्मीदवारों की सूची की जारी, 11 महिलाएं शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने 28 उम्मीदवारों की सूची की जारी, 11 महिलाएं शामिल

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 28 और उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिनमें

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 28 और उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिनमें 11 महिलाएं शामिल हैं। यह राज्य में कांग्रेस उम्मीदवारों की आठवीं सूची है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब तक 370 से अधिक उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जिनमें से 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिया गया है।
10 मार्च को परिणाम घोषित 
कांग्रेस की आठवीं सूची के मुताबिक, अमेठी से आशीष शुक्ला, कुंडा से योगेश यादव, पडरौना से मोहम्मद जहीरूद्दीन, फाजिल नगर से मनोज सिंह और घोषी से प्रियंका यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची में दो सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। परिणाम 10 मार्च को घोषित होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।