उत्तर प्रदेश : फर्जी दस्तावेजों से लाइसेंस बनवाकर हथियार खरीदने के आरोप में एक वकील गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश : फर्जी दस्तावेजों से लाइसेंस बनवाकर हथियार खरीदने के आरोप में एक वकील गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर लाइसेंस बनवाकर हथियार खरीदने के आरोप में

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर लाइसेंस बनवाकर हथियार खरीदने के आरोप में एक वकील को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि वकील पर आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावजों के जरिये डबल बैरल बंदूक, राइफल और पिस्तौल का लाइसेंस बनवाया था।
वकील अरविंद मिश्रा की पत्नी ने सोमवार रात सूचना दी
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) अरविंद सिंह के मुताबिक, रोजा थाना क्षेत्र में रहने वाले वकील अरविंद मिश्रा की पत्नी ने सोमवार रात सूचना दी कि उसके पति ने उस पर गोली चलाई है, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी के घर से फर्जी पते से हासिल की गई एक रिवाल्वर बरामद की।
आरोपी अरविंद मिश्रा के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज
उन्होंने बताया कि वकील ने नकली लाइसेंस का इस्तेमाल करके एक राइफल, डबल बैरल बंदूक और पिस्तौल खरीदी थी, जिसे उसने खुद बनाया था।सिंह के अनुसार, आरोपी अरविंद मिश्रा के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।