उत्तर प्रदेश : CM हेल्पलाइन की BPO कंपनी के 82 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, CMO ने भेजा नोटिस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश : CM हेल्पलाइन की BPO कंपनी के 82 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, CMO ने भेजा नोटिस

बीपीओ कंपनी के 82 से ज्यादा कर्मचारियों की कोरोना वायरस कि रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। कंपनी पर

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर सीएम हेल्पलाइन-1076 का संचालन कर रही बीपीओ कंपनी श्योरविन को सीएमओ ने नोटिस जारी किया है। दरअसल, बीपीओ कंपनी के 82 से ज्यादा कर्मचारियों की कोरोना वायरस कि रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। कंपनी पर कोरोना लॉकडाउन की  गाइडलाइन को नजरअंदाज करने का आरोप है।
सीएमओ ने कंपनी को नोटिस जारी करते हुए 3 सवाल किए हैं। पहला : क्या दफ्तर में सोशल डिस्टेंसिंग सैनेटाइजेशन और मास्क का प्रयोग किया गया? अगर ऐसा नहीं किया गया तो यह लापरवाही क्यों बरती गई? दूसरा : एक ही समय में बड़ी संख्या में कर्मचारियों को दफ्तर में क्यों बुलाया गया? और तीसरा : कंपनी ने कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन क्यों नहीं किया?

पशुधन मामले को लेकर UP सरकार पर प्रियंका का वार, सचिवालय को बताया भ्रष्टाचार का अड्डा

10 और 11 जून को श्योरविन बीपीओ के 19 कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से यहां संक्रमित कर्मचारियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार से सोमवार तक सिर्फ‌ चार दिन में 63 कर्मचारियों की की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह यहां संक्रमित कर्मचारियों का आंकड़ा 82 हो गया है।
उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 मरीजों की तादाद 14 हजार का आंकड़ा पार कर गई है। राज्य में 14 हजार 91 मरीजों की पहचान की जा चुकी थी हालांकि इनमें 8610 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके थे जबकि 417 की मृत्यु हो चुकी थी। इस प्रकार राज्य के विभिन्न कोविड अस्पतालों में 5064 मरीजों का इलाज किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।