उत्तर प्रदेश : कांग्रेस और बसपा के 2 विधायक भाजपा में हुए शामिल, पिछले साल कांग्रेस के खिलाफ की थी बगावत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश : कांग्रेस और बसपा के 2 विधायक भाजपा में हुए शामिल, पिछले साल कांग्रेस के खिलाफ की थी बगावत

रायबरेली से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह और आजमगढ़ से बसपा विधायक वंदना सिंह बुधवार को उत्तर

रायबरेली से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह और आजमगढ़ से बसपा विधायक वंदना सिंह बुधवार को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गईं। अदिति सिंह ने पिछले साल कांग्रेस के खिलाफ बगावत कर दी थी। उन्होंने पार्टी के फरमान की अवहेलना की और यूपी विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में भाग लिया। 
बसपा से निलंबित
तब से वह कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना कर रही हैं और भाजपा की प्रशंसा कर रही हैं। पिछले कई महीनों से उनके भाजपा में शामिल होने की उम्मीद थी। वंदना सिंह को पिछले साल बसपा से निलंबित कर दिया गया था। बसपा के अधिकांश निलंबित विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं, लेकिन वंदना सिंह ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।