UP में शाह ने भरी हुंकार, विपक्ष पर हुए हमलावर, कहा- माफियाओं पर कार्रवाई से अखिलेश के होता दर्द - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UP में शाह ने भरी हुंकार, विपक्ष पर हुए हमलावर, कहा- माफियाओं पर कार्रवाई से अखिलेश के होता दर्द

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को मथुरा पहुंचे, इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को मथुरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि यूपी में योगी सरकार में माफियाओं पर कार्रवाई की गई। गुंडाराज और माफियाराज खत्म किया गया। लेकिन जब-जब माफियाओं पर कार्रवाई होती है अखिलेश यादव के पेट में दर्द होता है। गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा विद्या आश्रम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी मथुरा की संगठनात्मक एवं प्रभावी मतदाता बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 
अखिलेश शासन में था गुंडाराज, भाजपा के शासन में हो रहा विकास 
उन्होंने प्रदेश में मोदी-योगी सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। वहीं सपा-बसपा और कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। बैठक में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब अखिलेश का शासन था तब गुंडाराज था, भाजपा के शासन में विकास हो रहा है। कहा कि भाजपा पर भ्रष्टचार का कोई आरोप नहीं है। अखिलेश बाबू के नेता के घर नोट निकलते हैं। बाहुबली परेशान करते थे, बहन-बेटियों का अपमान होता था। बाहुबली से गले में पट्टी लगाकर सरेंडर कर रहे हैं। जब इनपर गाज गिरती है। अखिलेश के पेट में दर्द होता है। 
अमित शाह ने अखिलेश यादव पर किया तीखा हमला 
मुख्तार अंसारी और आजम खान को पकड़ने पर अखिलेश को दर्द हुआ। सपा प्रमुख पर हमलावर होते हुए अमित शाह ने आगे कहा कि अखिलेश के शासन से भाजपा शासन में 70 फीसदी कम, हत्या 29 प्रतिशत कम, अपहरण 35 प्रतिशत की कमी हुई है। कहा-पूरा हिसाब लेकर आया हूं यूपी का। सुशासन क्यों नहीं था, कानून का राज क्यों नहीं था। पांच साल में उत्तर प्रदेश भारत की दूसरी सबसे बड़ी व्यवस्था है। अगले पांच साल में नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने का काम होगा।
शाह ने अखिलेश और मायवती से पूछा- अब तक गरीबों के घर में अन्न और गैस क्यों नहीं?
गृहमंत्री अमित शाह ने कबीर का एक दोहा बताकर कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि पहले भी यही पुलिस थी यही कानून था, इसलिए कबीर ने कहा था कि लोहा से ढाल भी बन सकता है, तलवार भी बन सकती है। मथुरा में आने वाले समय में विश्वभर का पर्यटन आएगा। ये प्रयास किए जा रहे हैं। बांकेबिहारी मंदिर की कुंज गलियों का विकास कराया। शुद्व पीने का पानी भाजपा ने दिया। 
इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश और मायावती से पूछा कि बीस साल के शासन में गरीबों के घर में अन्न और गैस क्यों नहीं पहुंचा। भाजपा सरकार ने शौचालय की व्यवस्था कराई, इज्जत घर का नाम दिया। आजादी के 70 साल बाद मोदी ने दो करोड़ से अधिक परिवारों को शौचालय दिए।
अमित शाह ने ब्रजवासियों का किया धन्यवाद 
उन्होंने कहा ब्रज की जनता को धन्यवाद, ब्रज में कमल ही कमल दिखता रहा। उत्तर प्रदेश ने 2014 में मन खोलकर मोदी जी की झोली वोटों से भर दी थी। देश प्रदेश में जो परिवर्तन आया है, इसका श्रेय उत्तर प्रदेश की जनता को जाता है। उत्तर प्रदेश का चुनाव ही भारत का निर्णय करता है। नरेंद्र मोदी जी भी उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री बने। प्रदेश ने लंबे कालखण्ड तक सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार देखी। इनके कार्यकाल में कभी प्रदेश के सम्पूर्ण विकास का सपना देखा नहीं गया। मोदी और योगी के आने के बाद यहां विकास हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।