Girl in a jacket

UPTET की परीक्षा की तारीख का हुआ ऐलान , इस दिन होगी परीक्षा !

UPTET की परीक्षा रविवार को आयोजित की जानी थी लेकिन पेपर के लीक होने के कारण परीक्षा को

UPTET की परीक्षा रविवार को आयोजित की जानी थी लेकिन पेपर के लीक होने के कारण परीक्षा को रद्द करना पड़ा । सूत्रों के अनुसार आरोपी 26 लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इन सभी के कारण बच्चों में निराशा देखी जा रही थी। इसी कारण अब परीक्षा के लिए नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है। 

बता दें कि परीक्षा 26 दिसंबर को दुबारा आयोजित करवाई जाएगी। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस परीक्षा के लिए लगभग 13 लाख बच्चों द्वारा आवेदन किया गया था। सूत्रों के अनुसार इस पेपर को मथुरा, गाजियाबाद, बुलंदशहर के व्हाट्सएप ग्रुप द्वारा पेपर लीक किया गया था। 
दरअसल बता दें कि कल ही सीएम योगी द्वारा आरोपियों के ऊपर सख्त कार्यवाही के आदेश दे दिए गए थे ,यहां तक की सीएम योगी द्वारा कहा गया था कि आरोपियों की अवैध सम्पति को जब्त कर लिया जाएगा और सख्त कार्यवाही की जाएगी इसी के चलते आज यानि सोमवार को पुलिस द्वारा 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और साथ में परीक्षा की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।