UP Weather Today: UP में गर्मी से बेहाल हुई जनता, सबसे गर्म शहर बना कानपुर, प्रदेश में येलो अलर्ट जारी
Girl in a jacket

UP में गर्मी से बेहाल हुई जनता, सबसे गर्म शहर बना कानपुर, प्रदेश में येलो अलर्ट जारी

UP Weather Today

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम अपने मिजाज बदल रहा है। बता दें, बीते दिन प्रदेश के कई जिलों में भीषम गर्मी झेलनी पड़ी थी। लोगों को दिन में गर्मी ने बेचैन किया तो वही रात में भी राहत नहीं मिल रही है। आज भी कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने के आसार है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं।

Highlights

  • प्रदेश में मौसम ने बदले मिजाज
  • भीषण गर्मी से बेहाल हुई जनता
  • कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने के आसार

आज है सबसे गर्म दिन

उत्तर प्रदेश के लोगों को गर्मी से कोई राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। अभी तक प्रदेश में तापमान बढ़ने की वजह से ही लोग परेशान थे, लेकिन आज यानी शुक्रवार से हीटवेव भी चलने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। यानी लोगों को भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के साथ ही हीटवेव के थपेड़े भी झेलने होंगे।

up2 7

आगरा का तापमान पहुंचेगा 45 डिग्री

आपकी जानकारी के लिए बता दें, आगरा में सूरज के तेवरों से बेहाल जनता को अब लू का प्रकोप भी झेलना होगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार से सोमवार तक लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। सूरज भी प्रचंड ताप दिखाएगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। गुरुवार को प्रदेश के गरम शहरों में आगरा तीसरे स्थान पर रहा।

up3 7

मौसम विभाग के अनुसार 17 से 20 मई तक दोपहर में लू चलेगी। एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहेगा। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। मौसम विभाग ने इसके चलते अलर्ट भी जारी किया है। छोटे बच्चों, वृद्ध व गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगाें के लिए स्वास्थ्य संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। मजदूरों, किसानों व धूप में देर तक काम करने वाले लोगों में निर्जलीकरण व लू लगने की संभावना है।

सुबह से बढ़ने लगी उमस

पीलीभीत जिले के तराई में तापमान में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। हवा की गति मंद पड़ जाने के कारण सुबह से ही वातावरण में उमस बढ़ने लगी।

up4 2

मौसम विभाग की ओर से अभी अगले कई दिनों तक तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान दिया गया है। गुरुवार को सुबह आसमान साफ रहा। इससे खुलकर धूप खिली। इस दौरान हवा की गति मंद रहने के कारण उमस बढ़ने लगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।