UP: उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां रिफाइनरी में ब्लास्ट हो गया, जिसकी आवाज करीब एक किमी दूर तक सुनी गई। धमाके के बाद आग लगने से करीब 10 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।
10 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात करीब आठ बजे शटडाउन फाइनल के बाद प्लांट शुरू करने के दौरान यह हादसा हुआ। एबीयू प्लांट में फर्नेस फटने से धमाके के साथ आग लग गई। आग में झुलसने करीब 10 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए हायर सेंटर पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार, एक महीने से अधिक समय के शटडाउन के बाद प्लांट शुरू होते ही रिफाइनरी प्लांट में बड़ा ब्लास्ट हो गया। सब कुछ फाइनल होने के बाद इसे फिर से चालू किया गया था।
4 मरीजों की हालत गंभीर
मथुरा ABU प्लांट विस्फोट पर सिटी हॉस्पिटल के डॉ. दिनेश यादव ने कहा, रिफाइनरी से 4 मरीज जले हुए पाए गए हैं। उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है… उनमें 40-50% तक जलने की चोटें हैं
#WATCH उत्तर प्रदेश: मथुरा ABU प्लांट विस्फोट पर सिटी हॉस्पिटल के डॉ. दिनेश यादव ने कहा, “… रिफाइनरी से 4 मरीज जले हुए पाए गए हैं। उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है… उनमें 40-50% तक जलने की चोटें हैं…” pic.twitter.com/zHL5rORa9a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2024
पुलिस मामले की जांच में जुटी
संभावना है कि इसमें लीकेज रह गया हो सकता है। फर्नेस फटने से ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद प्लांट में आग लग गई। बताया जा रहा है कि घायलों में प्रोडक्शन मैनेजर भी शामिल है। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।