UP : औरैया में टेंपो और ट्रक की टक्कर में 8 की मौत, तीन घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UP : औरैया में टेंपो और ट्रक की टक्कर में 8 की मौत, तीन घायल

वही, मुख्यमंत्री योगी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायल हुए लोगों

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सहायल क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। टेंपो और ट्रक की टक्कर से आठ लोगों की मौत और तीन लोग घायल हुए। वही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसे की सूचना मिलते के ही पुलिस मोंके पर पहुंची।
पुलिस अधीक्षक सुनीति ने कहा कि शनिवार तड़के दिबियापुर बेला सड़क पर टेंपो ने सहायल थाना क्षेत्र के कचरियापुर गांव स्थित सौथरा तिराहे के नजदीक एक वाहन से आगे निकलने की होड में कर रहा तभी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि टेंपो में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
साथ ही टैम्पो को भी अधिक नुकसान पहुचा। वही, हादसे में घायल हुए तीन लोगों को नजदीकी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया। इसके अलावा पुलिस घायलों की पहचान कर रही  है। वही, मुख्यमंत्री योगी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायल हुए लोगों को उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।