यूपी : धर्मस्थल पर मूर्ति खंडित करने पर दो समुदाय के लोगों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, PAC तैनात

मुरादाबाद जिले में धार्मिक स्थल पर मूर्ति तोड़ने को लेकर दो संप्रदायों के लोगों के बीच जमकर विवाद

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में धार्मिक स्थल पर मूर्ति तोड़ने को लेकर दो संप्रदायों के लोगों के बीच जमकर विवाद हुआ जिसमे जमकर लाठी डंडे चले। इस विवाद में कम से कम पांच लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है इसके अलावा 14 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विवाद के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति है।     
हिन्दू विरोधी बातें कर रहे थे आरोपी : करन
खबरों के मुताबिक, जिले के डिलारी थाना क्षेत्र के सलेमसराय गांव निवासी करन सिंह ने पुलिस को बताया था कि, उनके भतीजे रमेश ने गांव के मुहम्मद अली नाम के एक व्यक्ति को पांच सौ रुपए में किराए पर दी थी। करन ने बताया कि, मेरा दूसरा भतीजा मुहम्मद अली के मेडिकल स्टोर पर पहुंचा था, जहां पर मुहम्मद आकीब नाम का एक व्यक्ति बैठा था जो अपने साथियों के साथ हिन्दू विरोधी बाते कर रहा था, जब मोनू ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने उस पर रॉड से हमला कर दिया। 

1652508252 pac

पीएसी को किया गया है तैनाती
करन ने पुलिस को बताया कि, मोनू को पीटता देख कुछ लोग बीच बचाव करने किए तो उन लोगों पर भी हमला किया गया जिसमे उन्हें भी कुछ चोटें आई। करन ने बताया कि, इसके बाद मुहम्मद आकीब और उसके कुछ साथी धार्मिक नारे लगाते हुए मंदिर में घुस गए और एक मूर्ति को खंडित कर दिया। बता दें कि, पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस विवाद के बारे में एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने भी इलाके का दौरा किया और दोनों पक्षों को बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पीएसी को तैनात किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।