UP : घोसी से सपा प्रत्याशी सुधाकर का पर्चा खारिज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UP : घोसी से सपा प्रत्याशी सुधाकर का पर्चा खारिज

उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में घोसी से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी सुधाकर सिंह का

उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में घोसी से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी सुधाकर सिंह का पर्चा खारिज हो गया है। दाखिल नामांकनपत्र किसी संलग्न फॉर्म एबी के पार्ट बी पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हस्ताक्षर न होने के कारण उनका पर्चा रद्द हो गया। 
नामांकनपत्र खारिज होने पर सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में बात की। इस दौरान पार्टी कार्यालय से अध्यक्ष के हस्ताक्षर युक्त फॉर्म बी जारी किया गया, लेकिन व्हाट्सएप और मेल पर आए फॉर्म बी को रिटर्निग अफसर विजय मिश्रा ने नामंजूर कर दिया। पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने इसके बाद बतौर निर्दलीय प्रत्याशी, पर्चा भरा। 
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सपा प्रत्याशी द्वारा दाखिल फॉर्म बी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हस्ताक्षर नहीं थे। इस कारण समस्या उत्पन्न हुई। सुधाकर सिंह ने इस समस्या को समझते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फॉर्म भर दिया है। 
घोसी विधानसभा के भाजपा विधायक फागू चौहान का बिहार का राज्यपाल बनाए जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसके चलते यहां उपचुनाव होने जा रहा है।
 23 सितंबर से शुरू हुए नामांकन का आखिरी दिन 30 सितंबर था। सपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने के बाद यहां अब भाजपा, बसपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। भाजपा ने युवा नेता विजय राजभर को प्रत्याशी बनाया है। विजय के पिता सब्जी का ठेला लगाते हैं। उधर, बसपा ने अब्दुल कय्यूम को तो कांग्रेस ने राजमंगल यादव को मैदान में उतारा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 8 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।