उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 26 साल की शबनम ने 12वीं के छात्र शिवा से शादी कर ली। शबनम ने अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर मंदिर में शादी रचाई और अपना नाम बदलकर शिवानी कर लिया। इस मामले ने पंचायत तक पहुंचकर विवाद उत्पन्न किया, लेकिन शबनम ने अपने फैसले पर अडिग रही।
आज के समाज में लोगों के लिए रिश्तों का कोई महत्व नहीं रह गया है। अपने स्वार्थ के पीछे पागल लोग कुछ भी कर गुजर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 3 बच्चों की मां शबनम को एक 12वीं के छात्र शिवा से प्यार हो गया। प्यार में शबनम इतनी पागल हो गई कि उसे अपने पति और 3 बच्चों की बिल्कुल भी परवाह नही हुई। शबनम ने पति को छोड़कर गांव के मंदिर में शिवा से शादी कर ली। उसने केवल शादी ही नहीं की, बल्कि अपना नाम बदलकर शबनम से बदलकर शिवानी कर लिया।
‘हम दोनों साथ जीना चाहते हैं’
यह पूरा मामला सैदनगली थाना इलाके का है, जहां 26 साल की शबनम को 17 साल के शिवा के प्यार में पड़ गई और भागकर शादी भी कर ली। हिम्मत तो देखिए, दोनों ने शादी के बाद एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें शबनम कह रही है कि वो इस शादी से बहुत खुश है और कोई भी उसे और उसके पति यानी शिवा को परेशान न करे।
शबनम ने की है तीसरी शादी
शबनम की शादी 14 साल पहले तौफीक से हुई थी। दोनों की तीन बेटियां भी हैं। तौफीक ई-रिक्शा चलाकर घर चलाता है। तौफीक को जब शबनम और शिवा के बारे में पता चला तो उसने इसका विरोध किया। दोनों में विवाद हुआ और मामला पंचायत तक पहुंचा। पंचायत ने फैसला सुनाया कि शबनम जिसके साथ रहना चाहती है रह सकती है। 6 अप्रैल को शिवा और शबनम ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली। तौफीक ने बताया कि शबनम ने पहले भी एक बार मेरठ में शादी की थी, यह उसकी दूसरी शादी थी और अब उसने तीसरा लड़का चुन लिया है। शबनम ने पिछले शुक्रवार को मुझसे तलाक मांगा और तीनों बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने चली गई।
शिवा के पिता ने जताई सहमति
शिवा के पिता दाताराम सिंह ने कहा कि उनके बेटे ने जो चाहा, वही किया। कोई पिता अपने बेटे के खिलाफ कैसे जा सकता है? शिवा के नाबालिग होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब जबकि उनके बेटे ने प्रेम विवाह कर लिया है और उसकी पत्नी उसके साथ रहने को तैयार है। तो इसमें हम क्या कर सकते हैं?
घोर कलयुग! बेटी की शादी से 9 दिन पहले दामाद संग फरार हुई सास, लाखों की ज्वेलरी भी गायब