यूपी : SP के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अहमद हसन का 88 वर्ष की उम्र में निधन, CM योगी ने जताया शोक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यूपी : SP के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अहमद हसन का 88 वर्ष की उम्र में निधन, CM योगी ने जताया शोक

विधान परिषद में विरोधी दल के नेता, एमएलसी और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन का शनिवार

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में विरोधी दल के नेता, एमएलसी और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन का शनिवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। सपा की सरकार में वह स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। वह लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विधानसभा अध्यक्ष ह्दय नारायण दीक्षित ने दु:ख जताया है। इससे पहले भी उनको उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सत्र के दौरान 16 दिसंबर को सीने में दर्द की शिकायत होने के बादगुरुवार को केजीएमयू के लॉरी कॉडियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। जहां उनसे मिलने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे।


सुबह अचानक हुई थी तबीयत खराब 

उनके घर से मिली जानकारी के अनुसार, सपा के वरिष्ठ नेता 75 वर्षीय अहमद हसन ने शनिवार को अंतिम सांस ली। उनको शनिवार तड़के तबीयत अधिक खराब होने के कारण भर्ती कराया गया था। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक पूर्व आइपीएस अफसर अहमद हसन मुलायम सिंह यादव की हर सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। उनको सपा विधान परिषद से ही सदन में लाती थी। पार्टी के थिंक टैंक माने जाने वाले अहमद हसन का विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान निधन समाजवादी पार्टी के लिए भी एक झटका माना जा रहा है।
मुलायम सिंह यादव और विधानसभा अध्य्क्ष ने जताया शोक 
अम्बेडकर नगर के मूल निवासी अहमद हसन अब लखनऊ में ही निवास कर रहे थे। उनके निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष ह्दय नारायण दीक्षित, सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा अन्य नेताओं ने शोक जताया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तथा मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी भी उनके आवास पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के निधन का संदेश जानकर दु:खी हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अहमद हसन भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने के उपरांत करीब 40 वर्षों से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे।
समाजवादी पार्टी ने जताया शोक 
अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि तत्कालीन सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी सरलता सहजता एवं वाकपटुता के लिए जाने जाते रहे हैं। दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सपा की ओर से जारी बयान में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता जनाब अहमद हसन का इंतकाल अपूरणीय क्षति है! शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना। दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।