UP News: कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद मामले में आज अहम दिन, 18 अर्जियों पर हो सकता है फैसला!
Girl in a jacket

कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद मामले में आज अहम दिन, 18 अर्जियों पर हो सकता है फैसला!

मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के बीच जमीन विवाद के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में विवाद को लेकर दाखिल अर्जियों पर आज सुनवाई होगी। दोपहर दो बजे से जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच में सुनवाई होगी। आज सुनवाई के दौरान सबसे पहले मुस्लिम पक्ष की दलीलें पेश की जाएगी। मुस्लिम पक्ष की ओर से सीनियर अधिवक्ता तसनीम अहमदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपनी बहस आगे बढ़ाएंगी।

  • कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद मामले में आज अहम दिन
  • 18 अर्जियों पर एक साथ चल रही सुनवाई
  • सुनवाई के दौरान सबसे पहले मुस्लिम पक्ष की दलीलें पेश की जाएगी

7 रूल्स 11 के तहत अर्जियों की पोषणीयता को चुनौती दी

मुस्लिम पक्ष की ओर से ऑर्डर 7 रूल्स 11 के तहत अर्जियों की पोषणीयता को चुनौती दी गई है। मुस्लिम पक्ष की ओर से दलील दी जा रही है कि हिंदू पक्ष की ओर से दाखिल याचिकाएं पोषणीय नहीं है। मुस्लिम पक्ष ने प्लेसेस ऑफ़ वर्शिप एक्ट 1991, वक्फ और लिमिटेशन एक्ट, स्पेसिफिक पजेशन एक्ट का हवाला दिया है।पोषणीयता की अर्जी तय होने के बाद विवादित परिसर का अमीन सर्वे कराए जाने की मांग को लेकर दाखिल अर्जी पर सुनवाई होगी।

10 3

हाईकोर्ट 18 अर्जियों पर कर रहा एक साथ सुनवाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट 18 अर्जियों पर एक साथ सुनवाई कर रहा है। अयोध्या विवाद की तर्ज पर जिला अदालत के बजाय हाईकोर्ट में सीधे तौर पर मामले की सुनवाई हो रही है। ज्यादातर अर्जियों में शाही ईदगाह मस्जिद को हिंदुओं का धार्मिक स्थल बताकर उसे हिंदुओं को सौंपे जाने की मांग की गई है।

11 9

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।