UP News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- उपचुनावों में प्रचंड बहुमत से जीतेगी BJP - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UP News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- उपचुनावों में प्रचंड बहुमत से जीतेगी BJP

आगरा आये उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में एक लोकसभा और

 आगरा आये उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सभी उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से विजयी होगी।
डिप्टी सीएम ने कही यह बड़ी बात 
जानकारी के मुताबिक पता चला कि जनता में मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजना को लेकर काफी उत्साह है और ये योजनाएं ही भाजपा को उपचुनावों में विजयी दिलाएंगी। फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर के बेटों की शादी कार्यक्रम में आशीर्वाद देने आगरा आये उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में चल रही कानून व्यवस्था की जनता प्रशंसा कर रही है।
UP को 5 जोन में बांट बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवा! डिप्टी CM ब्रजेश पाठक से  जानिए पूरा प्लान
 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  उन्होंने कहा कि जनता के उत्साह से लग रहा है कि तीनों उपचुनावों में भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं की टोली बनायी गयी है जो जनता के बीच में जाकर काम कर रही है और खासकर आगरा नगर निगम में ‘तीन इंजन’ वाली सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।