UP News: अखिलेश यादव का भाजपा पर आरोप, सपा शासनकाल में हुये विकास कार्यों पर रोक लगा रही है योगी सरकार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UP News: अखिलेश यादव का भाजपा पर आरोप, सपा शासनकाल में हुये विकास कार्यों पर रोक लगा रही है योगी सरकार

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने बदले

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने बदले की भावना से सपा सरकार के कार्यकाल में लंबित विकास परियोजनाओं पर रोक लगा दी है।किसान एवं सिख समाज के प्रतिनिधिमण्डल से सपा कार्यालय में मुलाकात के दौरान  यादव ने रविवार को कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी के बारे में बेबुनियाद बातें फैला रही है। समाजवादी सरकार में निवेश भी आया था और विकास कार्य भी हुए थे लेकिन भाजपा सरकार ने बदले की भावना से समाजवादी सरकार में हुए तमाम विकास कार्यों और योजनाओं पर रोक लगा दी, कुछ कार्यों के नाम बदल दिये गये तो कुछ विकास कार्यों को बर्बाद कर दिया गया है।
प्रदेश को विनाश की ओर ले जा रही है भाजपा
आज उत्तर प्रदेश विकास कार्यों में पूरी तरह से पिछड़ गया है।उन्होने कहा कि भाजपा संविधान का ईमानदारी से पालन नहीं कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। गांवों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। विद्युत आपूर्ति में कटौती की जा रही है। भाजपा को अंधेरा पसंद है। इसलिए प्रदेश को विनाश की ओर ले जा रही है।यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान की घोर उपेक्षा है। महंगाई के कारण किसानों के सामने अर्थ संकट है। भाजपा की आर्थिक नीतियों के चलते ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। गरीब की कमर टूट गई है। महिलाएं अपमानित हो रही है। नौजवान बेकारी से परेशान है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।