स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद केशव प्रसाद मौर्य बन सकते है विधान परिषद के नेता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद केशव प्रसाद मौर्य बन सकते है विधान परिषद के नेता

उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद के नेता पद से इस्तीफा दे

उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने इस्तीका क्यों दिया? 
व्यस्तता का दिया हवाला 
जानकारी के मुताबिक, स्वतंत्र देव सिंह ने व्यस्तता का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। हालांकि खबर है कि केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद का नेता बनाया जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद स्वतंत्रदेव सिंह का कद केशव प्रसाद मौर्य से छोटा हो गया है। ऐसे में वरिष्ठता के आधार पर केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद के नेता का पद दिया जा सकता है।
यूपी प्रदेश अध्यक्ष पद से भी दिया इस्तीफा 
स्वतंत्र देव सिंह ने इससे पहले जुलाई के आखिर में यूपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 16 जुलाई को पूरा हो गया था। वे 2019 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। उनके अध्यक्ष रहते बीजेपी ने 2022 विधानसभा चुनाव में 255 सीटें जीती थीं। स्वतंत्र देव सिंह योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री है। इसके अलावा उन्हें कुछ समय पहले ही विधान परिषद का नेता चुना गया था. विधान परिषद में उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जगह ली थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।