UP: UP में फिर बढ़ी गर्मी, आगरा में सताएगी लू, सबसे ज्‍यादा गर्म रहा प्रयागराज
Girl in a jacket

UP में फिर बढ़ी गर्मी, आगरा में सताएगी लू, सबसे ज्‍यादा गर्म रहा प्रयागराज

UP

UP: मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी गर्मी और सताएगी। जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्र में भीषण लू चलने के आसार हैं। इसलिए यहां पर आरेंज अलर्ट जारी किया है।

Highlights

  • जनता को नहीं मिली गर्मी से राहत
  • कई जिलों पड़ी भीषण गर्मी
  • लू ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

मौसम ने एक बार फिर करवट बदली

उत्‍तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखी जा रही थी लेकिन अब फिर से तापमान ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि गोरखपुर सहित कई जिलों में तीन दिन पहले हुई बारिश से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली थी लेकिन अब उमस से लोगों की हालत खराब हो रही है। आइए जानते हैं कि आज रविवार को यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

up2 5

आगरा में ये है मौसम का हाल

आगरा में आंधी से तापमान में गिरावट आने से हल्की राहत महसूस करने वाले शहरवासियों का रविवार से एक बार फिर मौसम इम्तिहान लेगा। मौसम विभाग ने नौ से 12 जून तक लू का प्रकोप रहने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

up3 3

इससे दिन के साथ ही रात भी गरम रहेंगी। शनिवार को सुबह धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर तीखे होते चले गए। तेज धूप में लोगों को घर से बाहर निकलने पर परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर एक बजे के करीब बादल उमड़ने लगे। इससे उमस बढ़ गई, जिससे शहरवासी बेचैन हो उठे।

गर्मी के सामने AC और कूलर फेल

AC और कूलर में भी राहत नहीं मिली। शाम चार बजे बादल छा गए। ऐसा लगने लगा कि विगत दो-तीन दिनों की तरह आंधी आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आगरा में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।

up4 1

घर से न निकलें बाहर

प्रदेश के गरम शहरों में आगरा शनिवार को सातवें स्थान पर रहा। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के लिए लू के प्रकोप का अलर्ट भी जारी किया है। इसमें लोगों को धूप में अधिक देर तक नहीं खड़ा होने, सुबह 11 से शाम चार बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने, हल्के व सूती कपड़े पहनने, अधिक से अधिक पेय पदार्थ का सेवन करने की सलाह दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।