UP : सरकार ने SP पर साधा निशाना, कहा-दंगों की आंच पर राजनीतिक रोटियां सेंकती है सपा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UP : सरकार ने SP पर साधा निशाना, कहा-दंगों की आंच पर राजनीतिक रोटियां सेंकती है सपा

योगी सरकार के प्रवक्ता सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी के पर आरोप लगाते हुए कहा कि, सपा राज्य

उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार के प्रवक्ता सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी के पर आरोप लगाते हुए कहा कि, सपा राज्य में दंगे कराकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का कार्य कराती है। उन्होंने कहा, दंगे देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं। बावजूद इसके सपा दंगों की सियासत करती है। प्रवक्ता खन्ना ने शनिवार को एक बयान में कहा कि, सपा के पिछले शासनकाल में 2012 से 2017 के दौरान हुए करीब 1500 दंगों के सबूत हैं।
योगी की सरकार में नहीं हुआ एक भी दंगा 
खन्ना ने कहा, मुजफ्फरनगर के कैराना में हुए दंगे, राज्य प्रायोजित दंगे के सबसे वीभत्स स्वरूप हैं। हद तो यह रही कि जब दंगों की आग में कैराना धू-धू कर जल रहा था। लोग अपनी बहू-बेटियों की इज्जत बचाने के लिए अपने घरों से पलायन कर रहे थे उस समय रोम के विलासी शासक की तरह सैफई महोत्सव में आनंद लूट रहे थे। खन्ना ने कहा कि जनता अब दंगों के इस दौर की कतई पुनरावृत्ति नहीं होने देगी। उन्होंने देखा है कि, किस तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने अपने कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं होने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।