UP: फिरोजाबाद की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मकान ढहने से 4 की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UP: फिरोजाबाद की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मकान ढहने से 4 की मौत

UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में देर रात पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट होने से दर्दनाक हादसा हुआ है। घटना में विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के कई मकान ढह गए। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हुई है जबकि करीब 10 लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। जिसमे से 6 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 4 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहित रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे लोगों को निकालने का कार्य जारी है।

पुलिस ने दी घटना की जानकारी

आगरा रेंज के IG दीपक कुमार ने बताया, SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच रही है, हम तेजी से बचाव अभियान चला रहे हैं। यहां से 10 लोगों को निकाला गया है, जिनमें से 6 लोगों का इलाज चल रहा है और 4 लोगों की मौत हो गई है। रिहायशी इलाकों इस तरह के गोदाम का लाइसेंस नहीं दिया जाता है। इसके नाम पर स्टोरेज का लाइसेंस गांव से काफी दूर एक जगह पर दिया गया था। इस तय जगह पर कोई लाइसेंस नहीं दिया गया था। निश्चित तौर पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। अभी हमारी प्राथमिकता लोगों को बचाना है।

देर रात हुआ हादसा

ब्लास्ट करीब रात 10 बजकर 10 मिनट के आसपास हुआ है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई घर ढह गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि रात होने की वजह से ज्यादातर लोग सो रहे होंगे। लिहाजा, मलबे के नीचे बड़ी संख्या में लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल, सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है। लोगों को बाहर निकालने का कार्य तेज है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।