उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में 24 घंटे से भी काम का समय रह गया है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है पहले और दूसरे चरण में हम सीटों का शतक लगा चुके हैं। तीसरे और चौथे चरण में भी इसे दोहराएंगे और सौ सीटें लेंगे तथा चौथे चरण तक बहुमत मिल जाएगा।
भाजपा की नीतियों पर कसा तंज
सपा प्रमुख अखिलेश ने वापस हुए तीन कृषि कानून को काका बताया। करीब 45 मिनट के संबोधन में अखिलेश ने कहा कि काका गए तो अब बाबा भी जाएंगे। नौजवान और किसान इस बार भाजपा की भांप निकाल देंगे। उन्होंने कहा यूपी का यह चुनाव सूबे का भविष्य तय करेगा। उन्होंने भाजपा की रीतियों और नीतियों पर भी तंज कसा।
घोषणा पत्र पर भी रखे विचार
अखिलेश ने ड्रमंड कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में अपने घोषणा पत्र पर भी विचार रखे। साथ ही जिले में चारों सीटों को जिताने का आवाहन जनता जर्नादन से किया। इस मौके पर सदर सीट के प्रत्याशी डा.शैलेंद्र सिंह गंगवार, बीसलपुर में दिव्या गंगवार समेत बरखेडा के हेमराज वर्मा व पूरनपुर से प्रत्याशी आरती मौजूद रहीं।