Girl in a jacket

यूपी चुनावः समाजवादी पार्टी ने दस प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी की, जानें कहां से किसे बनाया उम्मीदवार

यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इसमें

यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इसमें पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक अभिषेक मिश्रा के साथ-साथ मोहम्मद रेहान का भी टिकट काट दिया गया है। सपा ने लखनऊ की 6 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी की लिस्ट  के मुताबिक, इस नई लिस्ट में दस विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
सपा की इस कैंडिडेट लिस्ट में लखनऊ कैंट सीट से जहां राजू गांधी को टिकट दिया गया है, वहीं लखनऊ पूर्व से प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को उम्मीदवार बनाया गया है। तो चलिए जानते हैं सपा की इस नई लिस्ट में कौन-कहां से उम्मीदवार बना है। बता दें कि लखनऊ की अभी 6 सीटों पर ही उम्मीदवारों का ऐलान हुआ है, जबकि लखनऊ में 9 सीटें हैं।
समाजवादी पार्टी की प्रत्याशियों की सूची
  1. उन्नाव के बांगरमऊ से डॉक्टर मुन्ना अल्वी को टिकट
  2. लखनऊ के बख्शी तालाब से गोमती यादव को टिकट
  3. लखनऊ पश्चिम से अरमान खान को टिकट
  4. लखनऊ उत्तर से पूजा शुक्ला को टिकट
  5. लखनऊ पूर्व से अनुराग भदौरिया को टिकट
  6. लखनऊ मध्य से रविदास मेहरोत्रा को टिकट
  7. लखनऊ कैंट से राजू गांधी को टिकट
  8. रायबरेली के बछरावां से श्याम सुंदर भारती को टिकट
  9. इसौली से ताहिर खान को टिकट
  10. बबेरू से विशंभर यादव को टिकट
पिछले चुनाव के नतीजे
2017 विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन यानी बीजेपी प्लस को कुल 325 सीटें मिली थीं। इनमें से अकेले 312 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी। वहीं बीजेपी गठबंधन की अन्य दो पार्टियों में अपना दल (एस) ने 11 सीटों में नौ सीटें और ओपी राजभर की भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी ने आठ में से चार सीटें जीती थीं। वहीं सपा और कांग्रेस गठबंधन को मात्र 54 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस महज सात सीट जीतने में सफल हो पाई थी। इसके अलावा, समाजवादी पार्टी को केवल 47 सीटों पर जीत मिली। वहीं बसपा ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी. रालोद को एक सीट और अन्य के खाते में 4 सीटें गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।