यूपी चुनाव : अयोध्या में पुलिस ने SP प्रत्याशी को सुबह चार बजे किया गिरफ्तार, BJP समर्थकों से हुई थी झड़प - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यूपी चुनाव : अयोध्या में पुलिस ने SP प्रत्याशी को सुबह चार बजे किया गिरफ्तार, BJP समर्थकों से हुई थी झड़प

अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधानसभा सीट के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह और भाजपा उम्मीदवार आरती तिवारी

उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के दो चरणों के मतदान हो चुकें हैं और जल्द ही तीसरे चरण के वोट डाले जाएंगे। इस बीच अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधानसभा सीट के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह और भाजपा उम्मीदवार आरती तिवारी के समर्थकों के बीच शुक्रवार देर रात जमकर भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया है।  इस घटना की जानकारी मिलने  के बाद पुलिस ने सपा प्रत्याशी अभय सिंह को सुबह चार बजे गिरफ्तार कर लिया।  
पथराव और फायरिंग का लगाया आरोप 
अयोध्या जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के कबीरपुर चौराहे के पास दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच यह विवाद शुरू हुआ था। इस घटना में दोनों दलों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया है।  सपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया है कि भाजपा उम्मीदवार के समर्थकों ने पहले हमला किया।  पुलिस के गिरफ्तार करने के बाद अभय सिंह ने अपने समर्थकों से बोला कि, उनके खिलाफ कोई साजिश हो रही है इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि अब मैं तो जेल जा रहा हूं, अब चुनाव आप के हवाले है।   
भाजपा  उम्मीदवार के पति जेल में है बंद 
इस  घटना में सपा के प्रत्याशी ने आरोप लगाया है कि उनके काफिले पर भाजपा समर्थकों ने पत्थर बरसाए और फायरिंग की। वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी का आरोप है कि अभय सिंह के समर्थकों ने  उनके लिए प्रचार कर रहे विकास  सिंह पर गोलीबारी की। गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के पति और पूर्व भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी अयोध्या जेल में भ्रष्टाचार के एक मामले में पहले से ही बंद हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।