UP Elections: आखिरी चरण के मतदान से पहले BJP सांसद रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी सपा में हुए शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UP elections: आखिरी चरण के मतदान से पहले BJP सांसद रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी सपा में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश का चुनाव अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। सातवें और आखिरी चरण के मतदान

उत्तर प्रदेश का चुनाव अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। सातवें और आखिरी चरण के मतदान पूर्व ही  भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया हैं। बताते चले कि  इस बात कि धोषणा खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में एक रैली के दौरान किया।
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह सपा में शामिल होंगे।
आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा
उन्होंने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इनके आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।” इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वे छ: चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं, उनके घरों से झंडे उतार लिए गए। छठे चरण में ही समाजवादी पार्टी ने छक्के छुड़ा दिए हैं। ये बाबा मुख्यमंत्री को छ: चरणों के मतदान के बाद नींद नहीं आ रही है।’
अखिलेश यादव ने सपा को देने कि अपील
अखिलेश यादव ने आगे कहा, “आज प्रचार का आखिरी दिन है आजमगढ़ की दसों सीटें जिताने के लिए अपील करने आया हूं। 5 साल तक बीजेपी सरकार में युवाओं को इंतजार करना पड़ा। कोई नौकरी रोजगार नहीं मिला। सभी संस्थाओं को बीजेपी ने बेंच दिया। बीजेपी के नेता का लैपटॉप वाला वीडियो देख कर लोग लोटपोट हो रहे हैं। 12वीं पास के बाद इंटरमीडिएट में एडमिशन लेने वालों को लैपटॉप देने जा रहे हैं.  नेता शुक्र है इन्होंने ऐसा नहीं कहा कि इंटर के बाद 10 वीं पास करने वालों को लैपटॉप देंगे। इस बार आजमगढ़ में इतना धुआंधार वोट पड़ने जा रहा है कि बीजेपी के लोग धुआं-धुआं हो जाएंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।