यूपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 2024 में सभी 80 सीट जीतने का किया बड़ा दावा, अखिलेश यादव पर कसा तंज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यूपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 2024 में सभी 80 सीट जीतने का किया बड़ा दावा, अखिलेश यादव पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी तथा विपक्षी पार्टियों का वोट प्रतिशत और गिरेगा।
अखिलेश यादव पर कसा तंज 
पाठक ने यहां कहा कि अखिलेश यादव अब ट्विटर तक सीमित रह गए हैं तथा विपक्षी नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध में पूछे गए सवालों पर चुप्पी साधे रहे। वह शनिवार को फिरोजाबाद के दौरे के बाद आगरा पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।