यूपी : LS उपचुनाव में प्रचार के लिए आज आजमगढ़ जाएंगे CM योगी, निरहुआ के पक्ष में जनसभा को करेंगे संबोधित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यूपी : LS उपचुनाव में प्रचार के लिए आज आजमगढ़ जाएंगे CM योगी, निरहुआ के पक्ष में जनसभा को करेंगे संबोधित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोकसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार करने के लिए आजमगढ़ जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोकसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार करने के लिए आजमगढ़ जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीएम योगी आज सुबह 11 बजे चक्रपानपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे जबकि 12 बजे बिलरियागंज बाजार के पास चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जनसभा करने के बाद वह गोरखपुर के लिए रवाना हो जायेंगे जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे।
सपा ने धर्मेंद्र यादव को बनाया है उम्मीदवार
लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने यहां धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा है जिनके पक्ष में प्रचार करने के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी आ चुके हैं। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा से विधायक निर्वाचित होने के बाद आजमगढ़ संसदीय सीट से इस्तीफा दे दिया था।

1655615536 nirahua

पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है भाजपा
बता दें कि, अखिलेश यादव के अलावा सपा नेता मोहम्मद आजम खान ने रामपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा देकर विधानसभा में जाना पसंद किया था। सपा के प्रभाव वाले रामपुर और आजमगढ में हो रहे उपचुनाव में भाजपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।