UP : सहारनपुर में नाबालिग छात्रा से सहपाठी और उसके दोस्तों ने किया दुष्कर्म - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UP : सहारनपुर में नाबालिग छात्रा से सहपाठी और उसके दोस्तों ने किया दुष्कर्म

सहारनपुर के सदर बाजार क्षेत्र में 12वीं की छात्रा ने अपने सहपाठी और उसके दोस्तों पर इंदिरा कॉलोनी

उत्तर प्रदेश में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के खिलाफ हो रहे अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे। लखीमपुर खीरी, गोरखपुर के बाद अब सहारनपुर से नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग छात्रा ने अपने ही सहपाठी और उसके दोस्तों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
मामला सहारनपुर के सदर बाजार क्षेत्र का है। 12वीं की छात्रा ने अपने सहपाठी और उसके दोस्तों पर इंदिरा कॉलोनी में ले जाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया। पीड़ित छात्रा का कहना है कि उसके साथ पढ़ने वाले उसके एक सहपाठी के पास उसके कुछ फोटो हैं। 
सोमवार को जब वह अपनी सहेली के घर जा रही थी तभी रास्ते में उसे दो लड़के मिले और उन्होंने उन फोटो को लेकर उसे ब्लैकमेल किया। आरोपी छात्रा को दूसरी कॉलोनी के एक मकान में ले गए। जहां पर उसका एक सहपाठी पहले से ही मौजूद था।
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दो अन्य फरार हैं। सभी आरोपी नाबालिग है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आज एक छात्रा की मां की ओर से तहरीर दी गई है कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ कुछ लड़कों ने मिलकर गैंगरेप किया है।संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।