यूपी : अखिलेश यादव ने दिया बयान, सरकार समस्या का निवारण करने के लिए होती है, कारण बताने के लिए नहीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यूपी : अखिलेश यादव ने दिया बयान, सरकार समस्या का निवारण करने के लिए होती है, कारण बताने के लिए नहीं

अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री का नाम लिए बिना बिजली संकट का मसला उठाते

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री का नाम लिए बिना बिजली संकट का मसला उठाते हुए कहा कि सरकार समस्या का कारण बताने के लिए नहीं, निवारण के लिए होती है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने शनिवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा कुछ विद्युत उत्पादन इकाइयों के तकनीकी कारणों से बंद किये जाने की सूचना ट्विटर पर दिये जाने का अंश संलग्न करते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा, सरकार समस्या का कारण बताने के लिए नहीं, निवारण के लिए होती है।
ऊर्जा मंत्री ट्वीट कर दी थी जानकारी
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने एक दिन पहले ट्वीट किया था कि यूपी की कुछ विद्युत उत्पादन इकाइयां तकनीकी कारणों से कई सप्ताह से बंद हैं, जिनमें हरदुआगंज-660 मेगावाट, मेजा-660 मेगावाट और बारा-660 मेगावाट शामिल हैं। इसके बाद सपा प्रमुख ने तंज करते हुए कहा कि, सरकार समस्या का कारण बताने के लिए नहीं, निवारण के लिए होती है। 

1651301160 yadav

भाजपा पर लगाया आरोप
भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से प्रदेश की जनता झुलस रही है। यादव ने कहा कि पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं और गर्मी बढ़ने के साथ बिजली संकट गहराता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।