UP : सपा प्रमुख के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया पलटवार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UP : सपा प्रमुख के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया पलटवार

लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन के सदस्यों में बहुत सी जगह पर आपसी टकराव देखने को मिल रहा। सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हम भाजपा को हरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हम भाजपा को हरा रहे हैं। सपा वहां प्रत्याशी उतारकर लड़ाई कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

गठबंधन को सीट देने के आश्वासन के बाद भी मुकरे

दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने सपा को सीटें नहीं दी। इससे नाराज सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और उसे धोखेबाज करार दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन को सीट देने के आश्वासन के बाद भी मुकर गए। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा पर पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता हमको जो भी कहना चाहे कहें, लेकिन कांग्रेस पार्टी को कमजोर ना करें। मध्य प्रदेश में हम भाजपा को हरा रहे हैं।

हमारी लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश

अखिलेश यादव ने स्वयं छह सीटों की बात की और अपनी पहली लिस्ट में सात प्रत्याशी उतारकर अपनी ही बात से पलट गए। उसके बाद और 20- 22 सीटों पर लड़ा रहे हैं तो आखिर अपनी ही जो बात है, उससे वह पीछे हट गए।
अजय राय ने कहा कि इतने सारे सपा के उम्मीदवार होने पर किसकी मदद होगी यह उत्तर प्रदेश के लोग जानना चाहते हैं। हम भाजपा को हरा रहे हैं और वह प्रत्याशी उतारकर हमारी लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव नाराज

उन्होंने कहा कि बागेश्वर के उपचुनाव में भी वही किया, हमने तो घोसी उपचुनाव में बिना मांगे समर्थन दिया। लेकिन, अखिलेश यादव मध्य प्रदेश में यह करके किसको फायदा पहुंचा रहे हैं यह बताएं। मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। पहले गठबंधन को लेकर बातें हो रही थी। लेकिन, बाद में दोनों की सहमति नहीं बनी। इसके बाद सपा और कांग्रेस ने अपने-अपने उमीदवार उतार दिए हैं। इसी बात को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव नाराज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।