उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां का बयान हुआ दर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां का बयान हुआ दर्ज

दुष्कर्म पीड़िता के पिता की कथित तौर पर पिटाई की गई थी और अवैध हथियार रखने का मामला

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता की मां का बयान दर्ज किया है यह बयान पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में हुई कतिथ हत्या के संबंध में दर्ज किया गया है। इस बात की जानकारी मामले से जुड़े वकील ने दी उन्होंने बताया की दुष्कर्म पीड़िता की मां और बहन ने अपना बयान एक बंद कमरे में जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा के सामने दर्ज करवाया है और शुक्रवार को भी आगे की कार्यवाही जारी रहेगी। 
वकील ने बताया कि अदालत के समक्ष बयान दर्ज कराते वक्त दुष्कर्म पीड़िता की मां मृत पति के कपड़ों को देखकर भावुक हो गईं और रो पड़ीं जिसे देखते हुए अदालत ने शांत होने के लिए उन्हें कुछ समय दिया। उनकी बेटी के साथ भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने 2017 में कथित तौर पर दुष्कर्म किया था, उस समय पीड़िता नाबालिग थी। दुष्कर्म पीड़िता के पिता की कथित तौर पर पिटाई की गई थी और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया था। न्यायिक हिरासत के दौरान 29 अप्रैल 2018 को उनकी मौत हो गई थी। इससे पहले अदालत ने सेंगर और 10 अन्य के खिलाफ आरोप तय किए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।