उन्नाव दुष्कर्म मामला : पीड़िता की मां के वकील ने सेंगर से धमकी मिलने का लगाया आरोप

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां के वकील ने मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष कहा कि

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां के वकील ने मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष कहा कि उन्हें भाजपा से बर्खास्त विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से जान से मारने की धमकी मिली है। सेंगर इस मामले के आरोपियों में से एक है। 
यह शिकायत जिला न्यायादीश धर्मेश शर्मा के समक्ष की गई जिसके बाद उन्होंने सीबीआई से इस पर प्रतिक्रिया मांगी है। 
वकील धर्मेंद्र मिश्रा ने दावा किया कि सेंगर ने अदालत परिसर में उन्हें खत्म करने की धमकी दी थी। मिश्रा ने शिकायत में कहा कि सेंगर ने कार्यवाही के दौरान दो बार ऐसी धमकी दी। 
उन्होंने आरोप लगाया कि सेंगर के अलावा सेंगर के भाई और मामले में सहआरोपी अतुल सिंह सेंगर ने भी उन्हें धमकी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।